लोनी/गाजियाबाद 15 मई । राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड नं 2, वार्ड नं 3 वार्ड नं 5 की पंचवटी कॉलोनी ,राज नगर ,न्यू रामप्रस्थ विहार ,उत्तरांचल विहार में लगभग 2 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर कालोनी वासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का ढोल - नगाडे बजाकर व फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुये कहा कि ये हम सभी क्षेत्रवासियों के लिये बहुत ही खुशी की बात है कि क्षेत्र के विकास मे आप जनता के सहयोग का बहुत बडा योगदान है आप लोगों के दूारा जताया गया विश्वास ही मेरी ताकत है जिससे मुझे अपने लोगों के लिये रात-दिन कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहती है और हमारी नगरपालिका अधिकारीयों व कर्मचारी भी दिन-रात मेहनत करके विकास कार्यों की लिस्ट तैयार करते हैं एवं उसको अमली जामा पहनाने का कार्य करते है जिसके फलस्वरूप लोनी की जनता को इतनी सुंदर व टिकाऊ मार्ग मिलते हैं तथा क्षेत्र मे स्वच्छता व सुन्दरता बनती है नगरपालिका के दूारा बनायी गयी गलियों के साफ व स्वच्छ रखने के लिये आपका सहयोग भी बेहद जरूरी है आप लोग भी अपने आस-पास साफ सफाई रखे तथा कूडे - करकट को नगरपालिका की कूडा गाडी मे डाले ताकि शहर स्वच्छ रहे ।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने जनता को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा जनता ने भी नगरपालिका अध्यक्ष का धन्यवाद किया ।
इस अवसर पर सभासद धर्मेन्द्र, सभासद पूजा पार्चा, सुमित पार्चा, बिट्टू, राजू, चौधरी जयवीर,राजकुमार , चरण सिंह, यशपाल चौधरी, टिल्लू प्रधान, राजपाल राठी, संजीव टिकैत, अशोक बालियान, विपिन तोमर, हरेन्द्र, पारुल, सोनिया, संगीता, सोनम, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ो की संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें