मंगलवार, 26 मई 2026

शहर के विकास में बाधा न बने बिटूमिन्स के बढ़े हुए दाम, नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को दिए कड़े निर्देश

 


मुकेश गुप्ता

*इंदिरापुरम सहित शहर के सभी जोन में निर्माण के कार्यों में तेजी लाये विभाग*

*निर्माण कार्यों में लापरवाही से जन असुविधा बर्दाश्त नहीं--नगर आयुक्त*

गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निर्माण विभाग अधिकारियों और ठेकेदारों से विशेष बैठक की गई जिसमें वायु गुणवत्ता सुधार, 15 वित्त, अवस्थापना निधि के 160 करोड़ के 85 कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध से प्रभावित बिटूमिन्स के दाम पर भी चर्चा हुई बढ़े हुए दाम किसी भी रूप में शहर के विकास में बाधा ना बने निर्देश दिए गए शहर हित और जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित फर्म के ठेकेदार जिनको वर्क आर्डर जारी हो चुका है कार्य में ध्यान दें तेजी से कार्य प्रारंभ किया जाए निर्देशित किया गयाl गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वर्तमान में समय-समय पर भुगतान प्रक्रिया को भी बेहतर किया गया है किसी भी समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ठेकेदारों का सहयोग भी किया जा रहा है शहर हित और जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्माण विभाग के ठेकेदार विकास कार्यों को तत्काल प्रभाव से में प्रारंभ करें, कार्य में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी अधिकारियों को मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए कहा गया।

उपस्थित ठेकेदारों द्वारा नगर आयुक्त के समक्ष शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने पर सहमति दी गई, वर्तमान में चल रही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए शहर हित में कार्य प्रारंभ किया जाएगा सहमति दी गई ।

इंदिरापुरम में चल रहे निर्माण कार्यों में तथा शहर के सभी जोन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य में जन सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए चल रहे कार्यों से शहर वासियों को असुविधा न हो नियमों का पालन करते हुए तेजी से कार्य किए जाएं नगर आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश  ठेकेदारों को दिए गए, मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण विपुल व अन्य टीम उपस्थित रही ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें