गाजियाबाद । रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ जो समाजिक कार्यों में निरन्तर अग्रसर रहता है ने अपने इस वर्ष के मेजर प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जीवन आशा हॉस्पिटल मुरादनगर को रोटरी एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस डोनेट की। रोटरी नॉर्थ अध्यक्ष रो पुनीत अग्रवाल ने बताया कि इस एम्बुलेंस में किसी रोगी की रक्षा के लिए सभी उपकरण उपलब्ध है। इस एम्बुलेंस का उदघाट्न डिस्ट्रिक गवर्नर 3012 रो अमिता महेंद्रू द्वारा जीवन आशा हॉस्पिटल को दान कर किया गया। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ के अधिकांश सदस्यों ने अपना सहयोग दिया एवं इसके साथ साथ थ्री ऐस ग्लोबल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के CSR के साथ से यह प्रोजेक्ट पूरा किया गया।
इस अवसर पर पीडीजी रो सुभाष जैन, डी जी ई रो अमित गुप्ता, डी जी एन रो रवि बाली, रो संजय जैन, रो मनोज अग्रवाल, रो रजत जिंदल, रो पवन कोहली, रो पीयूष गुप्ता, रो प्रमोद गोयल, रो विवेक अग्रवाल, रो आलोक गर्ग, रो सुमेश गर्ग, रो अंकुर अग्रवाल, रो मुकेश अग्रवाल, रो. के डी एस जग्गी, रो संजीव जैन एवं सभी रो एंस ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें