गाजियाबाद । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 मई 2026 को शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास श्रद्धांजलि, भावांजलि, पुष्पांजलि की गई समिति के अध्यक्ष पंडित रामआसरे शर्मा ने बताया कि हिंडन नदी का ऐतिहासिक युद्ध, जब क्रांतिकारियों ने अंग्रेजो का घमंड चकनाचूर किया 31 मई का दिन भारतीय इतिहास में सदा याद किया जाता रहेगा क्योंकि 30 व 31 मई 1857 को ब्रिटिशकालीन भारत में दुनिया की सबसे प्रशिक्षित अंग्रेजी फौज व भारत के क्रान्तिकारियो की उत्साही सेना का मुकाबला गाजियाबाद में बहती हिंडन नदी के तट पर हुआ था। संस्था के प्रवक्ता एवं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भारतीय इतिहास का एक ऐसा दिव्य तथा भव्य अध्याय है, जिसमें धर्म, वर्ग, जातियों की सभी दीवारें ध्वस्त हो जाती हैं और जनसमूह के रूप में भारत की आत्मा मुखर होती है| अंग्रेजी तथा वामपंथी इतिहासकार भले ही इस महासमर को गदर या विद्रोह की संज्ञा दें, परंतु यह भारतीय आत्मा की आवाज थी। इस आवाज का स्पंदन सनातन राष्ट्र की पावन माटी के कण-कण में सुरभि- स्वरूप अनुभूत किया जा सकता है।जंग-ए-आजादी में जनचेतना और मनचेतना का कार्य हर स्तर पर हुआ। उस वक्त की व्रतधारी पत्रकारिता ने भी आजादी के पहले समर में क्रांति का बीजा रोपण किया | जन-जन तक, मन-मन तक आजादी के समर को पहुँचाया और फिरंगी हुकूमत के खिलाफ उठ खड़े होने का शंखनाद किया | ऐसा शंखनाद, जिसने अनंत नभ में आजादी की क्रांति को हवा दी |राष्ट्र और राष्ट्रगायकों को हमारी ओर से सादर शब्दांजलि है, भावांजलि इस अवसर पर संस्था के महामंत्री पी न गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप त्यागी रसम, सुनीता बहल, समाज सेविका विनीता पाल, डॉक्टर एन एस तोमर, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉ एसके मिश्रा, ए खालिद, डॉ वसीम, डॉ एस के सिकदर, ब्रजन विश्वास, अभिजीत दत्ता, किंकर राय, आलोक चंद शर्मा, डा ऐके जैन, योगेन्द्र बल्हारा, अरुण खाना सभाशाद मोदिनगर, हरेन्द्र पूर्व सभाशाद, संतोष दीक्षित , उमेश शर्मा सयोजक आदर्श नगर मोदिनगर श्री सुरेश सिंह विजय नगर उत्कर्ष पाण्डे भावी नेता आदर्श पाण्डे शैंकी,ए खालिद, ए के विश्वास, डॉ मोहित कुमार, संजय, ए के जैन, फरमान अली, श्यामलाल सरकार, बप्पा देव, राम अवतार, अतुल शर्मा, आर पी शर्मा, एन एस तोमर, सपन सिकदर, एसके मलिक, ब्रजन विश्वास, मोमिन, सुबोध त्यागी, वसीम, कृष्ण कुमार, केपी सरकार, सतीश, संजय सिंह, दिलीप कुमार अमेश विश्वास, सैकड़ो देशभक्त मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें