गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ़ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में रोटरी वरदान ब्लड बैंक के सहयोग से शनिवार को ब्लड डोनेशन कैम्प , यशोदा मेडिसिटी के सहयोग से निशुल्क हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। जिसमें इंट्रेक्ट क्लब ऑफ़ जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा| कार्यक्रम का उदघाटन जेकेजी स्कूल ऐसे कैम्प का आयोजन हर छ: महीने मे करता है जिसका उद्देश्य समाज कल्याण करना तथा विद्यालय के छात्रों के अंदर समाज सेवा की भावना जागृत करना है| इंटरेक्ट क्लब ने पूरे सप्ताह ब्लड डोनेशन पर नुक्कड़ नाटक, रैली, जागरूकता अभियान आदि का आयोजन किया| जिसके फलस्वरूप कैम्प में आज 35 यूनिट ब्लड इकठ्ठा किया गया, जो कि अब तक हुए रक्तदान में सबसे अधिक रहा, 72 हेल्थ चेकअप कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जे. के. गौड़, PDG अशोक अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रो० अरुणा अगरवाल, रो० सुरेन्द्र शर्मा, रो० एम. सी. गौड़, रो० वरुण गौड़, प्रधानाचार्या निधि गौड़, आदि उपस्थित रहे| चेयरमैन जे. के. गौड़ ने कहा कि रक्त दान महादान है और एक इंसान एक यूनिट रक्त देकर तीन व्यक्तियों को जीवन दान देता है और रक्तदान करने से स्वयं भी स्वस्थ रहता है। विद्यालय के डायरेक्टर वरुण गौड़ एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने भी रक्तदान किया| ब्लड डोनेशन कैंप में रोटरी क्लब इंटरेक्ट क्लब टीचर इंचार्ज श्रीमती ज्योत्सना, इंट्रेक्ट क्लब सदस्य सक्षम, प्रदीप, रीत, काव्य, अनुभव, सोहम, लक्षिता, वेदांत, तेजस्विनी, तेजस आदि उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें