रविवार, 10 मई 2026

सांसद अतुल गर्ग एवं शहर विधायक संजीव शर्मा ने 200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सांसद अतुल गर्ग एवं शहर विधायक संजीव शर्मा ने रविवार को सीएसआर पहल के तहत शहर विधानसभा में आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन द्वारा प्रदत्त वित्तीय सहायता से आयोजित शिक्षा टैबलेट वितरण कार्यक्रम में उत्सव भवन पहुंचकर करीब 200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है ताकि देश का प्रत्येक छात्र आधुनिक तकनीक से जुड़कर आगे बढ़ सके। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा डिजिटल इंडिया का भविष्य है तथा तकनीकी ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

 विधायक  ने आगे कहा कि शहर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास एवं युवाओं के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा एवं बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि क्षेत्र का प्रत्येक छात्र आधुनिक शिक्षा से लाभान्वित हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय सांसद जी एवं माननीय विधायक जी के नेतृत्व में शहर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास एवं जनसेवा के कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, वरुण नागर, हेमराज माहौर, पवन शर्मा एवं पार्षद नीरज गोयल,उदित मोहन, विनील दत, अभिषेक मोंटी, धर्मेंद्र नागर, कन्हैया, राजकुमार एवं आशुतोष शर्मा,पवन शर्मा,अक्षय,अंकित कुणाल,संदीप पाल, संजय, गौरव, अमन, संदीप शर्मा, आशु कौशिक, शिवम शुक्ला सहित उपस्थित अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

                   

      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें