मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । DVF टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को विजय नगर पुलिस के साथ परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह (SHO) विजय नगर द्वारा की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा विरोधी अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी द्वारा नागरिकों एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
बैठक में विजय नगर पुलिस की साइबर सेल द्वारा डीवीएफ टीम को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी दिया गया। टीम को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की पहचान, बचाव एवं जागरूकता के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।
डीवीएफ टीम ने आश्वासन दिया कि वह इस प्रशिक्षण एवं जागरूकता को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के अन्य निवासियों और नागरिकों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में थाना प्रभारी विजय नगर द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी पुलिस एवं नागरिकों के बीच इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर मुकेश गुप्ता, के पी सिंह, क्षितिज सिंघल, अमोल खत्री, गुरमीत, बिंदु, निभा, सुमन आदि उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें