लोनी/गाजियाबाद 18 मई 2026 । लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने सोमवार को वार्ड 52 वार्ड 51 , वार्ड 53 , वार्ड 39 व वार्ड नंबर 32 के रूप नगर , प्रेम नगर ए ब्लॉक ,जमालपुरा , राशिद अली गेट , जैन कॉलोनी , गढी जस्सी आदि स्थानों पर लोनी नगरपालिका द्वारा लगभग 4 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर व रिबन काटकर शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का विभिन्न स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए वह माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगर पालिका क्षेत्र के पांच वार्डो में लगभग 4 करोड 65 लाख रुपए से अधिक की धनराशि के विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रेम नगर में पाइपलाइन , श्मशान घाट का रखरखाव, व इंटरलॉकिंग टाइल्स व आरसीसी के नालियों का कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है जो की आने वाले समय में जनहित में लोनी की जनता के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे । रंजीता धामा के द्वारा बताया गया कि दिन प्रतिदिन लोनी नगर पालिका क्षेत्र विकास के मार्ग पर अग्रसर होता जा रहा है विभिन्न गलियों को बनाया जा रहा है वह मुख्य मार्ग को बनाया जा रहा है तथा लोनी पहले से अधिक सुंदर नगर पालिका क्षेत्र बनने की दिशा में अग्रसर होता नजर आ रहा है आने वाला समय लोनी नगर पालिका क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की कहानी कहता नजर आ रहा है जिसमें लोनी की देवतुल्य जनता का भी सराहनीय योगदान है ।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किए गए विकास कार्यों की लोनी की जनता ने भूरी- भूरी प्रशंसा की तथा रंजीता धामा जिंदाबाद के नारे लगाएं तथा नगर पालिका की कार्यशैली की भी सराहना की ।
इस अवसर पर सभासद नगमा वारसी, सभासद एडवोकेट शांतनु, सभासद राहुल अली, योगेश पूर्व सभासद , राशिद वारसी, इसरार बेग, कम्मन चौधरी,मोहम्मद अली, शकील धामा,मोहसिन मलिक, सिराज मलिक, अजहर मलिक, इंतजार, शराफत, हाजी इलियास, अबदुल्ला, इमसाद सलमानी, तपसीर मलिक, सलमान, जावेद, मुमताज , दिलशाद मलिक , अल्लाबंदी, सीमा, संजुम, फरीदा, रूखसाना, प्रवीन, अफसाना सहित सैकड़ों की संख्या मे कॉलोनीवासी उपस्थित रहे ।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें