बुधवार, 6 मई 2026

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह प्रभारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व मे बंगाल में हुई ऐतिहासिक जीत पर सिद्धार्थ विहार में निकली विजय यात्रा

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचण्ड विजय के उपलक्ष्य में आज सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद में भव्य विजय यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

इस विजय यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी (निधि एवं शोध विभाग) एवं केंद्रीय कार्यालय से जुड़े राजेश गुप्ता की सक्रिय भूमिका भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पार्टी द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवास हेतु भेजा गया था, जहाँ उन्होंने लगभग 45 दिनों तक निरंतर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने नॉर्थ 24 परगना जिले की 28 विधानसभा क्षेत्रों में लगातार कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित किया और घर-घर संपर्क अभियान चलाया।

राजेश गुप्ता ने आम जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने विकास की धारा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनके इस समर्पित प्रयास से क्षेत्र में पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन और अधिक मजबूत हुआ।

पश्चिम बंगाल में मिली यह प्रचण्ड विजय न केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह देश के विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत भी है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इसे गर्व और हर्ष का विषय बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का विश्वास

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें