गाजियाबाद । उद्योगों की बिजली काटने की समस्या के लिए लोहा मंडी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।
पिछले दिनों रविवार के दिन लोहा मंडी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के कुछ कारखाने की बिजली काट दी गई थी बताया यह गया कि केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आदेश के अनुसाबर ऐसा किया गया है। इस विषय में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात करके समस्या से अवगत कराया था परंतु उन्होंने भी यही बताया था। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांसद अतुल गर्ग से भी मुलाकात करके समस्या से अवगत कराया था जिससे केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का समाधान किया जा सके। सांसद अतुल गर्ग ने जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया और उसी क्रम में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात करके एक सूक्ष्म बैठक की और ज्ञापन भी दिया। सभी बातों को ध्यान से सुनकर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से टेलीफोन करके निर्देशित किया कि बिजली जल्दबाजी में ना काटी जाए काटते समय ध्यान से पुनः जांच लें और उद्यमियों व्यापारियों के साथ सहयोगात्मक तरीके से नियमों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी के साथ बैठक में आज गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन,महामंत्री अंबरीश जैन, मंत्री कपिल जैन,ए आई एम ओ के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, संगठन के प्रदूषण विभाग के चेयरमैन अनिल तनेजा, इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें