गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन के नेतृत्व में श्री अंकित सिंह क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय वसुंधरा में एक बैठक की और उद्यमियों और व्यापारियों को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के विभाग से आ रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए उसके समाधान के लिए निवेदन किया और एक ज्ञापन दिया।
सभी समस्याओं को ध्यान से सुनकर क्षेत्रीय अधिकारी ने उद्यमियों और व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए प्रदूषण नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।
डॉ.अतुल कुमार जैन और उपस्थित सभी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के अनुसार अनुपालन करने के लिए आश्वासन दिया।
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के संगठन के पदाधिकारी अनिल तनेजा और सौरव मित्तल भी उपस्थित रहे उन्होंने भी एक ज्ञापन दिया।
आज की बैठक में और ज्ञापन देने वालों में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अतुल कुमार जैन अंबरीश जैन हंस कुमार जैन नवीन जैन नवनीत गुप्ता अजय जैन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विपुल कुमार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें