गाजियाबाद 10 मई 2026 । दिन रविवार को अखिल भारत वर्षीया ब्राह्मण महासभा के बैनर तले और पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में "भगवान् परश्राम जन्मोत्सव समारोह" का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम सेक्टर 7 वसुंधरा, गाजियाबाद के मैदान में सांय 4:00 से 08:00 बजे तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में माताप्रसाद पांडेय, नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश सरकार और विशिष्ट अथिति सनातन पांडेय, सांसद बलिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पीताम्बर शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद) ने की। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में पुरे पश्चिम उत्तरप्रदेश से 50,000 से भी ज्यादा ब्राह्मणों ने भाग लिया जिसमें गाज़ियाबाद, नॉएडा, गौतम बुद्ध नगर, जेवर, अलीगढ, मेरठ, शामली, बड़ौत, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, इत्यादि जिलों से सैकड़ों ब्राह्मण संगठनों ने भी भाग लिया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के समस्त ब्राह्मणों और ब्राह्मण संगठनों को इकठ्ठा करने, उन्हें संगठित करने के पंडित अमरपाल शर्मा और उनकी हज़ार से भी ज्यादा लोगों की टीम पिछले एक महीने से समस्त पश्चिम उत्तर प्रदेश के हर ज़िले, हर कसबे मोहल्ले और हज़ारों गांव में कार्यक्रम का प्रचार करने में लगी रही।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित अमरपाल शर्मा के इस भागीरथी प्रयास के लिए उन्हें भूरि भूरि धन्यवाद दिया एवं उन्हें आश्वस्त किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वर्ग को एकजुट करने और ब्राह्मण वर्ग को समाज में उसका उचित स्थान दिलाने की पंडित अमरपाल शर्मा की इस मुहीम में समस्त ब्राह्मण समाज उनके साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में भगवान् परशुराम की लीला का मंचन मुंबई से आये उत्कृष्ट कलाकारों ने प्रस्तुत किया। भगवान् परशुराम लीला 2 घंटे तक चली और इस दौरान श्रद्धालु भगवान् परशुराम के चरित्र के प्रभावित हुए और धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम में जगह जगह LED लगायीं गयीं जिससे दर्शक लीला का आननद उठा सकें। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए पंखों, कूलर, व भोजन प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया।
कार्यक्रम में पंडित अमरपाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, "ब्राह्मण वर्ग एक ऐसा वर्ग है जिसने सदियों से भारतीय समाज को सही दिशा देने का काम किया है. दुनिया के सबसे प्रखाण्ड पंडित, जानी, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, सेना के अधिकारी, नेता आदि ब्राह्मण वर्ग से आते हैं, समाज में शिक्षक के रूप में ब्राह्मण अन्य सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव के कार्य करते हैं. भगवान् परशुराम समस्त समाज के पथ प्रदर्शक हैं और उन्होंने समाज से पापी राजाओं का संहार करके ना सिर्फ ऋषि मुनियों बल्कि समाज के हर वर्ग की रक्षा की. आज का यह कार्यक्रम हमारे इष्टदेव भगवान् परशुराम की प्रतिष्ठा, उनके प्रति हमारी भक्ति का एक सफल प्रयास है।
पंडित श्री अमरपाल शर्मा ने आगे कहा, 'कि हमारा यह कार्यक्रम पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज की एकजुटता का प्रतीक है और आज मंच से हम हंकार भरते हुए कहते हैं कि हमारे समाज को उचित सम्मान मिलना चाहिए। काले कानून बनाकर हमारा उत्पीड़न करना बंद करें क्योंकि ब्राह्मण समाज ने कभी किसीके साथ दवेष भावना नहीं की. फिर हमारे साथ भेद भाव क्यों? ब्राह्मण समाज आज भी समस्त जनमानस को अपने साथ लेकर चलने का काम करता है व दुःख व सुख में साथ खड़ा होता है। ब्राह्मण कभी भी किसी व्यक्ति, वर्ग या जाति की आलोचना नहीं करता। ब्राह्मण का कार्य देश को दिशा देने का होता है. मैं अपने सभी ब्राह्मण भाइयों से भी अनुरोध करता हूँ कि वह राक्षस योनि के कार्यों में लिप्त ना हों, बल्कि वह ब्रह्म कार्यों कोमंच से अन्य वक्ताओं के ब्राह्मण एकता पर जोर दिया और समस्त समाज को एकजुट होने और अपनी शक्ति प्रदर्शन करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में माताप्रसाद पांडेय, सनातन पांडेय, पीताम्बर शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें