मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । थाना खोडा क्षेत्र मे ईद के दिन 28 मई को घटना कारित हुई थी जिसके अन्तर्गत असद नामक युवक ने सूर्या चौहान नामक युवक को चाकू मार दिया गया था । इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मृत्यु हो गई थी । परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमे 05 लोगो को अभियुक्त बनाया गया था । इसमे पुलिस द्वारा तत्काल 03 अभियुक्तो की गिरफ्तारी कर ली गई थी । डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद जो मुख्य आरोपी था वह फरार था । वह घटना में वांछित था, उसके ऊपर 50,000 रु0 के पुरुस्कार की घोषणा भी की गई थी । पुलिस को आज यह सूचना प्राप्त हुई थी कि असद अपने कुछ साथियो से मिलने थाना खोडा क्षेत्र मे आने वाला है । उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक मे था । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पूरे क्षेत्र मे लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी । इसी क्रम मे वसुन्धरा क्षेत्र मे असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई देता है । पुलिस टीम के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया जाता है और चेतावनी दी जाती है । असद के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती है । प्रतिउत्तर मे पुलिस की टीम के द्वारा जवाबी फायरिंग होती है जिसमे असद को गोली लगती है । पुलिस द्वारा तत्काल असद को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया जाता है । इसमे थाना खोडा क्षेत्र के हमारे एक कॉस्टेबल है वो भी घायल है उनको भी इलाज के लिए तत्काल हॉस्पिटल भेजा जाता है । इस पूरे घटनाक्रम मे असद का दूसरा साथी भागने मे कामयाब रहता है । असद के पास जो बाइक थी वह बरामद होती है और जो उसकी कंट्री मेड पिस्टल है उसको भी बरामद कर लिया गया है । सभी पक्षो की गम्भीरता से जांच करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें