मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला—तीनों संकायों में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
विद्यालय की छात्रा राधिका त्यागी ने 97.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। पार्थ श्रीवास्तव एवं ईशान गर्ग ने 97.25% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम दमानी ने 96.75% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संकायवार उपलब्धियों में राधिका त्यागी ने कला संकाय में 97.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में पार्थ श्रीवास्तव एवं ईशान गर्ग ने 97.25% अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं सिद्धार्थ शर्मा ने 96.25% अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विषयवार उत्कृष्टता में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ध्वनि अग्रवाल ने अंग्रेज़ी में, राधिका त्यागी, सृष्टि जैन एवं आनंदी गिनोत्रा ने मनोविज्ञान में, पार्थ श्रीवास्तव एवं दार्शिया शर्मा ने गणित में, कार्तिक सिंह, अनन्या अग्रवाल, दिव्यांशी सिंह, शचि जैन एवं प्राची गोयल ने पेंटिंग में तथा सिद्धार्थ शर्मा ने बिज़नेस स्टडीज़ में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस वर्ष कुल 218 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों द्वारा कुल 656 विशिष्ट अंक श्रेणियाँ (75%) प्राप्त की गईं, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण हैं।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उपलब्धि उसी दिशा में प्रेरणादायक कदम है।
वाइस चेयरमैन नमन जैन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधक एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रणव जैन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ अनुशासन, निरंतर प्रयास और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का प्रतिफल हैं।
प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें