सोमवार, 25 मई 2026

रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद अनंत द्वारा रक्तदान एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

 



मुकेश गुप्ता

नोएडा, 23 मई 2026: रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद अनंत द्वारा प्राइमाकेयर क्लियरमेडी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-104, नोएडा में “ब्लड डोनेशन एवं थैलेसीमिया स्क्रीनिंग ड्राइव” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं मानवीय सेवा परियोजना का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते जांच को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान थैलेसीमिया स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को इस आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुनील कुमार जैन एवं रोटेरियन गीता जैन, क्लब ट्रेनर रोटेरियन सतीश चंद मित्तल, रोटेरियन अंशुल गर्ग रोटएरियन अभिषेक जिंदल रोटेरियन संदीप सिंघल रोटेरियन दीपक गुप्ता रोटेरियन अमित गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद अनंत ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें