गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने पर सम्मानित विधायक शिक्षक श्री श्रीचंद शर्मा जी का आज 'रोज़ बेल पब्लिक स्कूल', गाजियाबाद में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में शिक्षा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया और विधायक जी को पुनः टिकट मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद शर्मा ने उपस्थित सभी शिक्षकों को आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को मतदान की सही प्रक्रिया और बारीकियों की विस्तृत जानकारी देते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षाविदों ने विश्वास जताया कि विधायक जी इस बार पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम में: सरदार जोगेंद्र सिंह (चेयरमैन, रोज़ बेल पब्लिक स्कूल), श्रीमती धर्मजीत कौर जी (प्रिंसिपल, रोज़ बेल पब्लिक स्कूल),अर्जुन शर्मा जी (डायरेक्टर, केशव माधव शिक्षक संस्थान), नरेंद्र बिल्लू जी (प्रबंधक, सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन),अनिल कुमार शर्मा जी (डायरेक्टर, आदर्श पब्लिक स्कूल),आशीष गौतम जी (गौतम पब्लिक स्कूल),यशवीर नागर जी (ब्लूम पब्लिक स्कूल),बलराम रावल जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष),सीताराम (श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल) आदि गरमायी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान, एकजुटता और आने वाले चुनाव में भारी मतों से विजयश्री प्राप्त करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें