गाजियाबाद । असम एवं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, विकासपरक नीतियों और दृढ़ नेतृत्व की जीत बताया।
मयंक गोयल ने कहा कि जनता ने स्पष्ट रूप से विकास, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार की पारदर्शी कार्यशैली, जनकल्याणकारी योजनाओं और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण ने देश के हर वर्ग का विश्वास जीता है, जिसका परिणाम इन राज्यों के चुनाव परिणामों में परिलक्षित हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन के चलते पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। यह विजय देश में सकारात्मक राजनीति और विकास की सोच को और सशक्त करने का कार्य करेगी।
अंत में मयंक गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहकर देश को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगा ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें