गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा ने शुक्रवार को आवास विकास के अधिशासी अभियंता विकास गौतम एवं अन्य अधिकारियों को बुलाकर सिद्धार्थ विहार की सड़कों, नालियों, सेंट्रल वर्ज एवं अन्य समस्याओं का निरिक्षण कर अवगत कराया।
निरिक्षण में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों द्वारा लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत से इन कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनता को बेहतर सड़कें, स्वच्छ नालियां एवं सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, जिससे सिद्धार्थ विहार को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें