मंगलवार, 19 मई 2026

2 जून को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित होगी “समाजिक समरसता रैली-डा०अरविंद राजभर

 




मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा० अरविंद राजभर ने मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिन्दल पब्लिक स्कूल शौर्य पुरम ग़ाज़ियाबाद मे आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा० अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2 जून 2026 को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित होने वाली “समाजिक समरसता रैली” को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

         कार्यक्रम का संचालन करते हुए दयाराम भार्गव (राष्ट्रीय सचिव/राष्ट्रीय प्रवक्ता) ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का परिचय कराया।सभा मे रितेश राम प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई ॥

            सभा को संबोधित करते हुए डा० अरविंद राजभर ने निर्देश दिया कि रैली को सफल बनाने हेतु:  गाँव-गाँव जाकर चौपाल आयोजित की जाए,   * व्यापक स्तर पर वाल पेंटिंग कराई जाए,  * अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।

          उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा तेल बचाने की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं को यथासंभव ट्रेन के माध्यम से दिल्ली लाया जाए, ताकि संसाधनों की बचत हो सके।

            डा० राजभर  ने अपने संबोधन में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव समाज के वंचित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के हित में कार्य करती रही है, जिनकी अनदेखी अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की जाती रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश के संविधान की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है, और इसके लिए प्राथमिक शिक्षा स्तर से ही संविधान की पढ़ाई अनिवार्य रूप से कराई जानी चाहिए।

         सभा की अध्यक्षता कर रहे व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार जिन्दल ने सभी का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि 2 जून की रैली को हम सब मिलकर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे, जिसमें व्यापारी वर्ग की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

       इस अवसर पर निम्नलिखित नियुक्तियाँ घोषित की गईं:

* रो० संजय अग्रवाल – पश्चिम उत्तर प्रदेश, व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता 

* नाज़िम अंसारी – प्रदेश प्रवक्ता, युवा मोर्चा

* अरविंद यादव जी – जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा (मैनपुरी)

  सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे: शक्ति सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रो० संजय अग्रवाल प्रवक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश, सतीश अग्रवाल (उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), पंकज सिंह ज़िलाध्यक्ष गौतम बुद्धनगर ,सुरजीत बंजारा (मुज़फ्फरनगर), सत्येंद्र जी (गाज़ियाबाद), दीपक चौहान (पिलखुआ), गुरसीन अली, वली चौधरी, राजू पंडित, राजवीर सिंह (मथुरा), डा० ब्रजवीर, अशोक राठौर (बिजनौर), सुमन पुनिया (मुज़फ्फरनगर) एवं विनय भारद्वाज (बुलंदशहर)ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया । 

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे एकजुट होकर 2 जून की रैली को ऐतिहासिक बनाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें