गाजियाबाद/लोनी । राष्ट्रीय लोक दल की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने श्रीमती रंजीता धामा का फूलमाला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया ।
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वार्ड नंबर 25 कालोनी परमानंद विहार मे 35 लाख रूपये की लागत से, व वार्ड 7 की गोविन्द टाउन कालोनी मे लगभग सवा करोड रूपये , व वार्ड 19 अमित विहार मे लगभग 22 लाख रूपये की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स व आरसीसी नाली का निर्माण कराया जायेगा ।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने मौके पर उपस्थित ठेकेदारों को निर्देश देते हुये कहा कि आप लोग मेहनत के साथ अच्छी क्वालिटी का माल लगाकर आम जनता के लिये मजबूत व टिकाऊ कार्य करे जो कि लंबे समय तक तक चले जिससे आम जनमानस को चलने के लिये अच्छा मार्ग मिले ।
रंजीता धामा ने कालोनी की महिलाओं के साथ संवाद करते हुये कहा कि आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा है और मेरा लक्ष्य लोनी की हर एक गली को बनाना व जनता को चलने के लिये रास्ता बनाना व जल निकासी की व्यवस्था करना है लोनी का सर्वागीण विकास कराना ही मेरी प्राथमिकता है जिसमे ये विकास कार्य एक कदम के समान है जल्द है लोनी मे और भी विकास कार्य कराये जायेंगे ।
इस अवसर पर सभासद लज्जा देवी, राजीव शर्मा , अवनीश त्रिपाठी,पंकज कुमार,विश्वकर्मा जी,सतेन्दर,सचिन,केशव कुमार,कुलदीप,वीरपाल, रिसाली देवी, पूनम,अलका शर्मा,भावना शर्मा,बबीता शर्मा,सुनीता देवी,रविता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कालोनी वासी उपस्थित रहे ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें