रविवार, 16 अगस्त 2026

28 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय का उदघाटन केबिनेट मंत्री सुशील शर्मा ने किया- पं० जे. के. गौड़

 





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 28 वें ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय का उदघाटन प० सुनील शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० गोपाल दत्त शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पं० संजीव शर्मा विद्यायक एवं प० डी के शर्मा प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पं० विजय भारद्वाज द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी पूर्व विधायक प० सुरेन्द्र कुमार मुन्नी सन्नी भी उपश्थित रहे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के 28 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन विगत 28 वर्षों से लगातार महानगर एवं जनपद शाखा द्वारा आयोजित किया जाता रहा। इस वर्ष लगभग 700 की संभावना है। आज पहले दिन ही 25 पंजीकरण हो चुके है। यह कार्यक्रम 12 एवं 13 दिसंबर 2026 को अग्रसेन भवन लोहिया नगर में आयोजित होगा। इस परिचय सम्मलेन में एन.सी.आर. के साथ साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं यू.पी. के दुरस्त जनपदों से भी पंजीकरण होते है। बाहर के जनपदों से पंजीकरण करने वाले अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा निशुल्क की जाती है।

पंजीकरण मुख्य पंजीकरण कार्यालय एवं पश्चिमी उ० प्र० के विभिन्न जनपदों के स्थानीय कार्यालय में कराए जा सकते है। पंजीकरण ऑनलाइन भी संस्था की वेबसाइट www.abbmsgzb.in के माध्यम द्वारा कर ईमेलः abbmgzb@gmail.com पर भेजे जाएंगे।









उदघाटन में पं० जे. के. गौड़, पं० जयनन्द शर्मा, पं० सुभाष शर्मा, पं० विजय भारद्वाज, डॉ संजीव शर्मा, पं० आशुतोष शर्मा, पं. आदेश शर्मा, पं० हरिओम शर्मा, पं० आर के शर्मा, पं० संदीप शर्मा, पं० सुभाष शर्मा, पं० धीरज भार्गव, पं० हिमांशु भारद्वाज, पं० नरेश पाल कौशिक, पं० अमित भारद्वाज, पं० विष्णु शर्मा, पं० परमानन्द गौड़, पं० आर के शर्मा, पं० जे पी शर्मा, पं० गौरव शर्मा, पं० डी डी शर्मा, पं० अशोक शर्मा, पं० फेरुदत्त शर्मा, पं० सुरेन्द्र शर्मा, पं० एस. के. शर्मा, पं० नितिन शर्मा, पं० राजेंद्र शर्मा, पं० मदन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें