सोमवार, 10 अगस्त 2026

वैश्य एकता समिति ने तीन दिवसीय विशाल काँवड़ शिविर एवं भंडारे का किया आयोजन प्रेमचंद गुप्ता ने सभी का किया स्वागत






                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वैश्य एकता समिति, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 9 अगस्त 2026 को मूवी वल्र्ड, मेरठ रोड, गाजियाबाद पर तीन दिवसीय विशाल काँवड़ शिविर, अध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता ;चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडरद्ध के सौजन्य से फीता काटकर शुभारम्भ किया गया एवं महंत विजयगिरि जी एवं गिरिशानंदगिरि जी महाराज व गुरूकुल के 31 विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोच्चार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रेमचन्द गुप्ता ने कहा कि काँवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा भाव का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना बहुत पुण्य का कार्य है। 

शिविर के आयोजक नरेन्द्र गुप्ता नंदी ने बताया कि शिविर में शिवभक्तों के लिए भोजन, शुद्व जल, विश्राम के साथ-साथ सुन्दर-सुन्दर झांकियों की प्रस्तुति की भी व्यवस्था की गई है जिससे कि काँवड़ियों को यात्रा मार्ग और अधिक सुखद महसूस हो। विगत वर्षो की भांति इस बार भी शिविर पर आने वाले शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत एवं यात्रा में आने वाली झांकियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत व अभिनन्दन भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेमचन्द गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता नंदी, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, अनुराग कोहली, राकेश शर्मा, राजीव अग्रवाल, आई के गांधी, मुकेश गोयल, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मीनारायण सिंघल, देवेन्द्र गर्ग, राजेश गुप्ता, नीरू अग्रवाल, सुधीर चैधरी, राकेश मित्तल, नितिन मित्तल, राधारमण अग्रवाल, अशोक गोयल, आर पी जैन, भारती गर्ग आदि अनेक गणमान्यों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें