मंगलवार, 11 अगस्त 2026

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित प्लास्टिक मुक्त कावड़ शिविर का हुआ समापन, महापौर नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

 




मुकेश गुप्ता

कावड़ यात्रा के सफल समापन पर महापौर नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों तथा पार्षदों को किया गया सम्मानित

गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर का समापन हुआ महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया मौके पर सभी निगम के अधिकारी, पार्षद गण उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में शिवपूजन किया गया। भगवान शंकर महादेव को भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया प्लास्टिक मुक्त कावड़ शिविर के सफल संचालन में सभी निगम अधिकारियों तथा शिव भक्तों का सहयोग रहा गाजियाबाद नगर निगम के अलावा अन्य आयोजित कावड़ शिविर में भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया जो की सराहनीय है शहर वासी प्लास्टिक का बहिष्कार कर रहे हैं जन-जन को गाजियाबाद नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरुक कर रहा है।

महापौर सुनीता दयाल ने सभी शिव भक्तों तथा निगम अधिकारियों को भव्य कावड़ यात्रा के सफल समापन पर शुभकामनाएं दी गई कावड़ मार्ग को व्यवस्थित बनाने में गाजियाबाद नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसमें सफाई मित्रों के साथ-साथ निगम अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है महापौर द्वारा तथा नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित पार्षदों तथा निगम अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा भी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें