मुकेश गुप्ता
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीवास्तव के जन्मदिन को परिवार मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा
गाजियाबाद 23 अगस्त 2026। सुभास पार्टी की मासिक चर्चा कार्यक्रम का रविवार को सुबह आयोजन किया गया सबसे पहले पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया उसके बाद परिचर्चा की शुरुआत की गई सत्येंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जन्म दिवस 17 सितंबर को है इस अवसर पर उनके जन्मदिन को एक परिवार मिलन कार्यक्रम की तरह बनाया जाएगा, इसके लिये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर तैयारी करनी है
इस श्रृंखला में आगे बोलते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने बताया कि महानगर अध्यक्ष होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं पार्टी को संगठित करने और स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले परिवार मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने पूरी ताकत लगा दूँ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी कार्यकर्ताओं का मुझे सहयोग मिलेगा ऐसी में आशा करता हूं
इसके बाद धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने वादा किया कि वह हर संभव प्रयास करेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे,पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम एक शाम अशोक श्रीवास्तव के नाम से की जानी चाहिए
उसके बाद अन्य वक्ताओं ने बोलते हुए पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पर बातचीत की
इस परिचर्चा में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव राजेश कुमार श्रीवास्तव अवधेश कुमार प्रभाशंकर सिंह राम गणेश सिंह रामनरेश ठाकुर राजेंद्र गौतम दीपक वर्मा रिंकू संजय श्रीवास्तव गौरव गर्ग सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें