गुरुवार, 13 अगस्त 2026

दिनेश गोयल एमएलसी द्वारा आयोजित चार दिवसीय भंडारे एवं सेवा का हुआ समापन











संवाददाता

बागपत ।  पुरा परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित आर के जी धर्मशाला में 8 से 11 अगस्त तक चले चार दिवसीय भंडारे एवं सेवा का विधिवत समापन हुआ।

विधायक  दिनेश कुमार गोयल जी ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त स्टाफ, हलवाई भाइयों, भोजन परोसने वाले सेवाभावी साथियों, सफाई कर्मचारियों, नगर पंचायत दोघट के कर्मचारीगण, आर के जी स्टाफ एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल जी, पुलिस अधीक्षक, सूरज कुमार राय जी, जिला प्रशासन, पुरा महादेव मंदिर समिति एवं समस्त स्टाफ, अधिकारीगण तथा समाज के सम्मानित सामाजिक व्यक्तियों का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।






समापन अवसर पर हलवाई, सफाई कर्मचारी एवं भोजन परोसने वाले सेवाभावी साथियों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्पण से कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हर हर महादेव! बोल बम!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें