रविवार, 9 अगस्त 2026

स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार




मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद 8 अगस्त 2026 । स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान के तहत रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर इंदिरापुरम से हिंडन बैराज की ओर मादक पदार्थों की खेप हेतु आ रहे हैं। इस सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना विजयनगर की टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया। कोतवाली विजयनगर प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि जब स्कूटी को आते देखा गया, उसे रोकने के लिए इशारा किया गया पुलिस पार्टी द्वारा, परंतु रुकने के बजाय वे पुश्ता रोड की तरफ मुड़े और कच्चे रास्ते की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस की टीम उनके पीछे गई और जाते समय जब वे भाग रहे थे, उनकी स्कूटी फिसली और वे गिर गए। पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आते हुए देखकर उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर की गई। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अनस के पैर में दो गोली लगी, दिलशाद के पैर में एक गोली लगी व असलम को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 21 किलो गांजा, एक स्कूटी बिना नंबर प्लेट की, दो अवैध तमंचे, कुछ खोके-कारतूस बरामद हुए हैं। अनस के ऊपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है उपचार हेतु व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है।*

एसीपी कोतवाली श्रीमति उपासना पाडेय ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ मे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि साहब हम लोग गांजा खरीद कर उसे एनसीआर क्षेत्र में बेच देते है जो पैसा मिलता है उसे वापस में बराबर बराबर बांट लेते है आज भी हम गांजा बेचने के लिये चोरी छिपे रात में आये थे। लेकिन पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया । हमने बचने के लिये पुलिस पर फारिंग कर दी थी। गलती हो गयी।

नाम पता अभियुक्तः -

1. अनस पुत्र हारुन निवासी कुरेशियान मौहल्ला फरीद नगर थाना भोजपुर गाजियाबाद हाल पता अर्थला पडाव के पास पीर वाली कालोनी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उम्र 31 वर्ष (पुलिस मुठभेढ में घायल)

2. दिलशाद पुत्र नियाज अहमद निवासी फारुख नगर असालदपुर थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष (पुलिस मुठभेढ में घायल)

3. असलम पुत्र इस्लाम निवासी फारुख नगर असालदपुर थाना टीलामोड जनपद गाजियाबाद उम्र 42 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण:-

1. घटना में प्रयुक्त 01 स्कूट बिना नम्बर प्लेट ।,2.02 अवैध तमंचा,315 बोर,02 जिन्दा कारतूस,02 खोखा,कारतूस 315 बोर (मुठभेड़ में बरामद)

3.21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त अनस उपरोक्त पर 09 अभियोग एनडीपीएस से सम्बन्धित, 01 अभियोग पुलिस मुठभेड़ से सम्बन्धित, 02 अभियोग लूट से सम्बन्धित, 02 अभियोग आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित, कुल 14 अभियोग कमिश्नरेट गाजियाबाद पर पंजीकृत है।

वीडियो बाइट~श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर ऊपर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें