निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में स्टील के बर्तनों का उपयोग तथा विशाल भोजन और विश्राम की व्यवस्था सराहनीय-डी एम
गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा कावड़ मार्ग पर व्यवस्था को बनाया जा रहा है कावड़ के निर्धारित रूट पर लगातार साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था की गई है इसके अलावा कांवड़ियों हेतु आयोजित शिविरों में भी गाजियाबाद नगर निगम साफ सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ फॉगिंग का कार्य, एंटी लारवा छिड़काव करने का कार्य भी कर रहा है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सभी विभाग व्यवस्था में डेट दिखाई दे रहे हैं इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए भव्य कावड़ शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसमें जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ (आई.ए.एस.) द्वारा पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा गया साथ ही वहां उपस्थित कावड़ यात्रियों से वार्ता की गई उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई, डीएम नगर आयुक्त तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कावड़ यात्रियों को भोजन वितरित किया, भव्य रूप से कावड़ महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दी गई।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में जिलाधिकारी के पहुंचने पर अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित हुए दर अन्य क्षेत्रों से आए हुए कावड़ यात्रियों से वार्ता करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया उनके खान-पान की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली गई, अन्य *आयोजित कावड़ शिविर भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें जिला प्रशासन तथा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अपील की गई* मौके पर नगर निगम जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग की आधिकारि भी उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें