हर घर तिरंगा अभियान से हो हर मन तिरंगा की शुरुआत- नगर आयुक्त
आजादी का पर्व शहीदों की दिलाता है याद, जिनकी वजह से हुआ स्वतंत्र भारत का निर्माण- महापौर
भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने 80फीट तिरंगा के साथ निकाली भव्य रैली
गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया गया, मौके पर निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षद गण भी उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर देशभक्ति के नारे लगाए, वंदे मातरम तथा राष्ट्रीय गान किया, इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए महापौर नगर आयुक्त तथा सभी उपस्थित जनों ने गाजियाबाद नगर निगम के स्कूल की छात्राओं और अध्यापिकाओं के साथ भव्य रैली निकाली गई गाजियाबाद नगर निगम से लेकर दुर्गा भाभी चौक तक रैली निकाली गई जिसमें 80 फीट का तिरंगा लेकर रैली निकाली गई महापौर नगर आयुक्त द्वारा छात्राओं को चॉकलेट वितरित की गई मौके पर क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे l
नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी गई, हर युवा, हर देश का निवासी तथा शहर का निवासी तिरंगे का सम्मान करें, हर घर तिरंगा अभियान के साथ हर मन तिरंगा अभियान को धारण करें नगर आयुक्त द्वारा अपील की गई, युवा वर्ग को भारत तथा अपने शहर को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र विचार के साथ कार्य करना है नगर आयुक्त द्वारा उत्साहवर्धन किया गया इसी क्रम में स्कूल की छात्राओं का भी मनोबल बढ़ाया गाजियाबाद नगर निगम की स्कूल की छात्राएं विशेष रूप से प्रदेश में तथा भारत में भी नाम रोशन कर रही है उपस्थित छात्राओं को मोटिवेट किया गयाl
महापौर ने शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए गए तथा आज के युवाओं को मिली स्वतंत्रता शहीदों की देन है बताया गया, शहीदों ने संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए देश को आजाद कराया है इस देश को अपने प्रदेश को अपने शहर को समृद्ध करना हम सभी की जिम्मेदारी है, महापौर द्वारा उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईl
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ-साथ शहर वासियों को स्वच्छ शहर के लिए भी शुभकामनाएं दी गई, शहर की स्वच्छता सुंदरता को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, शहर की स्वच्छता में पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा अन्य का सहयोग मिल रहा है जिसके लिए सभी को स्वच्छ शहर की शुभकामनाएं भी दी गई इसी क्रम को बनाए रखने के लिए महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा जन-जन से स्वच्छता की अपील की गईl





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें