शनिवार, 15 अगस्त 2026

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर मे धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ. करुण कुमार गौड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर व शहीदों को नमन किया तथा इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रमों से समारोह में मौजूद हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति का जज्बा भर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों के संघर्ष व हजारों लोगों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। अब इस आजादी को बनाए रखना और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने डांस प्रस्तुत किया तो हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। निदेशक डॉ. करुण कुमार गौड़, प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू गौड़, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी-वर्ग सभी देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू गौड़ ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, शौर्य गाथा के बारे में बताया और कहा कि हम सभी का पुनीत कर्तव्य है कि कंधे से कंधा मिलाकर तन-मन-धन से हम अपने देश की रक्षा करें। समाज में व्याप्त प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, सर्व शिक्षा अभियान के प्रति अपना कर्तव्य निभाएँ ताकि देश प्रगति पथ पर अग्रसर होता रहे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें