शनिवार, 15 अगस्त 2026

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में 80वां आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद 15 अगस्त 2026 ।  जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में आजादी का 80वां अमृत महोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर श्री वरुण गौड़ जी ने ध्वजारोहण किया।  रो० सुरेन्द्र शर्मा, रो० अश्वनी शर्मा, रो० वंदना शर्मा, रो० राजेन्द्र गजवानी, रो० विजय वत्स ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ के स्वागत अभिभाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने अभिभाषण में सभी को आजादी के 80 वर्ष पूरे होने की बधाई देते हुए आजादी का महत्व, देश के प्रति छात्रों के कर्तव्य एवं नैतिक शिक्षा पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को देश के कल्याण हेतु प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, योगा एवं कविताओं के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। उनके शानदार प्रदर्शन से पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर श्री वरुण गौड़ जी ने छात्रों को देशभक्ति का महत्व बताते हुए उन्हें एक आदर्श नागरिक बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि देश सेवा किसी भी स्तर पर, किसी भी उम्र में की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे झंडे का सम्मान करें एवं 15 अगस्त के बाद उसे सुरक्षित रखें। कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। 

कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें