मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। " लोनी मे हो रही बम-भोले की गूंज " 2 अगस्त को लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा एवं पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने लोनी नगर नगर पालिका क्षेत्र में शिव भक्तों के लिए जगह-जगह लग रहे शिव कांवड़ शिविरों का रिबन काटकर व विधिवत् रूप से पूजा -पाठ करते हुये उद्घाटन किया ।
इस दौरान चैयरमैन रंजीता धामा ने कहा कि सावन का पवित्र माह चल रहा है जगह-जगह पर शिव भक्तों के लिये कावंड शिविरों बनाये गये है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोनी बार्डर पर स्थित कीवंड मार्ग पर अनेकों शिविर लगाये गये हैं जिनमे हरिद्वार से पवित्र जल लेकर पैदल चल रहे शिव-भक्तोॆ के रूकने व भोजन व उनके स्नान व आराम करने एवं चिकित्सा के लिये शिविरों मे व्यवस्था की गयी है आने वाले समय मे शिव-भक्तोॆ की संख्या और बढेगी दूर-दराज को जाने वाले भोले भी इस समय चल रहे हैं ।
मै सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि आप सभी अपने स्तर से शिव-भक्तोॆ की सेवा करें तथा कावंड शिविरों के माध्यम से सेवा-भाव दिखाते हुये सेवा करें ईश्वर भक्ति का ये एक बेहद सुन्दर माध्यम है ।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने भी हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सभी सेवादारों व कावंड शिविरों मे सेवा दे रहे सभी संचालकों को संबोधित करते हुये कहा कि कावंड शिविरों में जिम्मेदार व्यक्ति बेहद ही शालीनता व सौम्य स्वभाव के साथ भोले के भक्तों की सेवा करे और धर्म-लाभ उठाये पावन माह में हर तरफ इस समय बम-बम की गूंज हो रही है सरकार से लेकर प्रशासन इस कावंड यात्रा को सफल बनाने के लिये दिन-रात कठिन मेहनत कर रहे हैं जिनमे नगर पालिका के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियो तक सभी बेहद ही कठिन मेहनत करते हैं तथा अपना सेवा भाव दिखाते हैं ।
इस अवसर पर पूर्व सभासद सतपाल शर्मा,अनिल शर्मा, सुमित पार्चा, धर्मैन्दर कुमार, मनीष अत्रि, बबलू सभासद, सतेन्द्र खरखडी, टीनू दहिया, पवन मलिक, नरेन्द्र कसाना सहित सैकड़ों की संख्या मे शिव-भक्त उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें