मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । कविनगर रामलीला ग्राउंड स्थित जागृति भवन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 21 अगस्त की संध्या में हरियाली तीज़ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमिश्नरेट गाजियाबाद की वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती प्राची चौधरी (पत्नी अपर पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नरेट गाज़ियाबाद) ने की ।इस अवसर पर कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की सभी महिला पुलिस अधिकारियों ,पुलिस उच्चाधिकारीगण की धर्मपत्नियों,प्रशासनिक महिला अधिकारी ,प्रशासनिक अधिकारीगण की धर्मपत्नियों, पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उल्लास के साथ महोत्सव में सहभागिता की । इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक गीत, नृत्य प्रदर्शन, मेंहदी प्रतियोगिता, फैशन शो और तीज पर्व से जुड़े पारंपरिक खेलो का आयोजन किया गया । मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी रचाई जिसमें प्रथम स्थान पर श्रीमती सुम्मी, द्वितीय स्थान पर श्रीमती पिंकी चौधरी,तृतीय स्थान पर श्रीमती रेशमा और तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती सोमा विश्वास, द्वितीय स्थान पर श्रीमती चंचल चौधरी , तृतीय स्थान पर श्रीमती शीतल चौधरी रही। पुलिस परिवार की महिलाओं ने इस अवसर पर अपनी पारंपरिक संस्कृति और तीज पर्व की खुशियों को साझा किया । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक पर्व तीज को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा आपसी सौहार्द और संस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा ।*





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें