सोमवार, 3 अगस्त 2026

डा.अतुल जैन ने साथियों के साथ आलोक गर्ग को विश्व हिंदू परिषद का प्रांतीय संपर्क प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी-

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विश्व हिंदू परिषद के गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष के रूप में काफी वर्षों तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले आलोक गर्ग को अब एक बढी हुई नई जिम्मेदारी विश्व हिंदी परिषद द्वारा देते हुए 27 जनपदों का प्रांतीय संपर्क प्रमुख पद पर चयन किया गया है। और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको उनकी क्षमताओं को और सामाजिक कार्यों के आधार पर दी गई है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आलोक गर्ग जी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रांत में एक नई ऊर्जा के साथ और बेहतर कार्य किए जाएंगे। 

अतुल कुमार जैन ने गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से और अपनी सभी संस्थाओं की ओर से उनको बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है इस अवसर पर कवि नगर जी ब्लॉक की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष रतन गुप्ता जी, और आई ब्लॉक से अभय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें