बुधवार, 12 अगस्त 2026

कावड़ यात्रा के बाद हर घर तिरंगा में जुटा नगर निगम,5 लाख तिरंगा झंडा वितरित कर रहा है नगर निगम, जोनल प्रभारियों की लगाई ड्यूटी

 


मुकेश गुप्ता

15 अगस्त पर 80 फीट राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर निगम निकलेगा भव्य रैली-नगर आयुक्त

गाजियाबाद । नगर निगम कावड़ महोत्सव को संपन्न करने के उपरांत हर घर तिरंगा अभियान में जुट गया है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम की शहर के हर घर में तिरंगा लहराने की तैयारी चल रही है जिसमें पार्षदों का विशेष सहयोग लिया जा रहा है सभी जोन में जोनल प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा पार्षदों तक तिरंगा ध्वज पहुंचा जा रहा है l 

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान को रफ्तार दी जा रही है अधिकांश घरों में तिरंगा ध्वज पहुंचा जा चुका है शेष बचे हुए घरों पर भी तिरंगा जोनल प्रभारियों के माध्यम से पहुंचा जा रहा है, लगभग 5 लाख तिरंगा झंडा वितरित किया जा रहा है, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं l 

नगर आयुक्त ने  बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 15 अगस्त पर 80 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लेकर भव्य रैली निकाली जाएगी जिसमें गाजियाबाद नगर निगम से रैली प्रारंभ करते हुए नवयुग मार्केट सहित स्थल तक जाएगी सभी शहर के गण माननीय, पार्षद गण निगम अधिकारी गण उपस्थित होकर भव्य रैली को सफल बनाएंगे जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें