बुधवार, 5 अगस्त 2026

सात दिवसीय कावड़ शिविर का नगर निगम ने किया आयोजन,महापौर तथा नगर आयुक्त सहित पार्षदों एवं निगम अधिकारियों ने किया शुभारंभ

 





मुकेश गुप्ता

निगम के कावड़ शिविर में नगर आयुक्त ने पहले किया शिवपूजन फिर श्रद्धालुओं तथा कावड़ यात्रियों को किया प्रसाद वितरण

गाजियाबाद नगर निगम का कावड़ शिविर पूर्ण रूप से होगा प्लास्टिक मुक्त-महापौर

7 दिन कांवड़ियों के लिए भोजन विश्राम की 24 घंटे व्यवस्था कर रहा है निगम-नगर आयुक्त

गाजियाबाद । गाजियाबाद नगर निगम के कावड़ शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कांवड़ यात्रियों को भोजन और प्रसाद वितरण कर सात दिवसीय कावड़  शिविर का शुभारंभ किया गया, मौके पर नगर निगम के सभी अधिकारी गण उपस्थित रहे माननीय पार्षदों की उपस्थिति भी रही सभी ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं तथा कावड़ यात्रियों को प्रसाद वितरण किया, नगर आयुक्त द्वारा कावड़ शिविर के शुभारंभ पर सबसे पहले भगवान शंकर महादेव जी का जल अभिषेक किया गया, पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा मंत्र उच्चारण के साथ पूजन करते हुए भगवान को भोग लगाकर कावड़ शिविर की शुरुआत की गई।

महापौर सुनीता दयाल द्वारा सभी शिव भक्तों तथा कावड़ यात्रियों को कावड़ महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई गाजियाबाद नगर निगम का कावड़ शिविर पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखा जा रहा है जिसमें स्टील के बर्तन का उपयोग भोजन के लिए किया जा रहा है श्रद्धालुओं तथा कावड़ यात्रियों से भी कावड़ शिविर को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए अपील की गई अन्य गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगने वाले कावड़ शिविर भी प्लास्टिक मुक्त रहे अपील की गई।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम जहां शहर में कावड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था कर रहा है वही लाखों की संख्या में पधारने वाले कावड़ यात्रियों के लिए कावड़ शिविर भी लग रहा है गाजियाबाद नगर निगम का कावड़ शिविर स्वच्छ और व्यवस्थित है, कांवड़ यात्रियों के लिए 7 दिन तक 5 अगस्त से 11 अगस्त तक 24 घंटे व्यवस्थाएं रहेगी जिसमें साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था साईं उपवन में की गई है।

गाजियाबाद नगर निगम का कावड़ शिविर इस बार भी प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित किया गया है जिसको पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी चल रही है, मौके पर गाजियाबाद नगर निगम साइ सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे,  पार्षद गण तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें