गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित आश्रम रोड पर शनि देव मंदिर परिसर में बिराज फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने जरूरतमंदों को कपड़े, खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन लगातार सेवा एवं जनकल्याण के कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने बिराज फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इसी तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
इस दौरान संस्थापक बिराज सिंह, संजय केसरवानी ओर आदि मौजूद रहे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें