मुरादनगर, गाजियाबाद । देवी अहिल्याबाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा विगत 21 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए 22वें विशाल शिव कांवड़ भण्डारे का शुभारंभ किया गया।
यह भण्डारा पिलर नंबर 853, पकवान रेस्टोरेंट के सामने, राधेश्याम विहार फेस-1, गेट नंबर-2, मुरादनगर में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा गाजियाबाद श्री गोपाल अग्रवाल रहे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समिति पिछले 21 वर्षों से निरंतर सेवा कर रही है। उन्होंने हर वर्ष इस तरह के आयोजन में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर सभासद भूपेंद्र पाल ने बताया कि हम 11 वर्ष तक स्वयं कांवड़ लाते रहे हैं और पिछले 21 वर्षों से इसी स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं।
इस मौके पर माज़ुद् सभासद विनोद धनगर, अजीत पाल, विजेंद्र पाल, श्रीपाल, चंद्रभान, रविंद्र, जगदीश पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें