गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आॅडिटोरियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि समाज प्रमुख है, सरकार इसका अंग मात्र है। हमें समाज को मजबूत बनाना होगा। सरकार और देश स्वयं मजबूत हो जाएगा। इसके लिए युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए शिक्षण संस्थान आगे आएं। शिक्षक ही युवाओं को समाज और देश की मुख्यधारा में जोड़ सकते हैं।
उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दौरान भारत की परिस्थितियों तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देशवासियों द्वारा किए गए संघर्ष का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नशामुक्त होकर देश को मजबूती प्रदान करने की बात कही।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें