शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी को दर्शाती एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने किया







                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । जिला प्रशासन गाजियाबाद एवं सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त के अवसर पर  मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं  दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा 14 अगस्त 2026 को  विभाजन की त्रासदी  को दर्शाती एक चित्र प्रदर्शनी   का उद्घाटन  रामलीला मैदान कवि नगर  पर किया गया एवं इस के उपरांत  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित एक गोष्ठी   जानकी भवन रामलीला मैदान  में सहभागिता कर अपने विचार रखते हुए सभागार में उपस्थित  विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को सचेत रहने के लिया कहा । मंत्री जी ने बताया कि स्वतंत्रता के लिए हजारों स्वाधीनता सेनानियों ने बलिदान दिया लेकिन विभाजन की त्रासदी करीब 2 करोड़ लोगो ने दुःख दर्द और अपने लोगों को खोया। हम  सब को सदैव  याद रखना है कि देश दुश्मनों के कोई भी चाल कामयाब नहीं हो सके।

गोष्ठी में पंजाबी एकता सभा, मुल्तानी बिरादरी कल्याण सभा, पंजाबी सभा, रावी सभा से आए वक्ता 

जगदीश साधना , रमन मिगलानी , एस. पी. सिंह, गुलशन भांबरी और विनय कक्कड़  ने अपने विचार साझा किए।

 मंत्री द्वारा गोष्ठी में कुछ शहीद सैनिक परिवार का सम्मान मेमेंटो एवं शाल  भेंट कर के किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ द्वारा आए सभी अतिथियों का विधिवत धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विकास कश्यप, डी डी ओ प्रज्ञा श्रीवास्तव , जिला सूचना अधिकारी  वाई . पी . सिंह,  चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह,   सतीश चोपड़ा, ए डी सी नेम सिंह, दीपक अग्रवाल, ए के ठाकुर, अशोक कुमार, नवनीत कुमार, देवांशु, वी. के. शर्मा  आदि अनेको सिविल डिफेंस के वार्डन के साथ अन्य संस्थाओं के लोगो नि प्रतिभाग किया। मंच संचालन डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें