सोमवार, 17 अगस्त 2026

सुभाषवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव बल्लू द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के पश्चात समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, अध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। यह स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि इसके लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में देशभक्ति को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। बिना सच्ची राष्ट्रभक्ति के भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना संभव नहीं है।

पश्चिम निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सतपाल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी सबसे पहले भारतीय हैं। देश के समग्र विकास के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा छोटे-छोटे प्रदेशों के गठन की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक क्षेत्र की सरकार अपने प्रदेश के विकास पर बेहतर ढंग से ध्यान दे सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार संपूर्ण भारतवर्ष को विकास के पथ पर आगे ले जाकर प्रत्येक भारतवासी को सुखी और समृद्ध बनाया जा सकता है।

विनोद कुमार अकेला ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद ही प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का अवसर मिला। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे पूर्ण रूप से साकार करने की जिम्मेदारी आज हम सभी की है। उन्होंने देश की प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार शर्मा होदिया ने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे करोड़ों देशवासियों और स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग एवं बलिदान है। अनेक पीढ़ियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया, तब जाकर हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पूर्वजों के सपनों को पूरा करने के लिए देशभक्ति की शुरुआत स्वयं से करें और केवल स्वतंत्रता दिवस पर ही नहीं, बल्कि वर्ष के सभी 365 दिन राष्ट्रप्रेम, देशसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बनाए रखें।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को पवन सक्सेना, गणेश सिंह, दीपक वर्मा, अनिल सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण मोहन गर्ग, महेश पाण्डेय, उमेश शुक्ला, आलोक पी. शर्मा, मनोज पाण्डेय, विजय वालिया, केशव वालिया, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, गौरव यादव, राजेन्द्र यादव, उत्कर्ष यादव, उमेश भारद्वाज, अमित यादव, गणेश दीक्षित, राजेन्द्र गौतम, संजय कुमार, राजेश यादव, पन्ना लाल प्रसाद, प्रभात शर्मा, अनील सिंह, सुभाष चंद्र, राजीव गौतम एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट, संजू गिल, हरीश शम्मी, सुनील कुमार यादव, राम नरेश सिंह, पवन सक्सेना, उमेश कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, योगेश शर्मा, किशोर वाल्मीकि, अनिल कुमार शर्मा, मनीष कुमार, नरेन्द्र, मुकेश शर्मा, आर.पी. शुक्ला, भोलानाथ पाण्डेय, आदम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें