गाजियाबाद। एस एस के फाउंडेशन द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को गाजियाबाद के विद्या बाल भवन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-11, वसुंधरा, गाजियाबाद में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक एक भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन 'भजन कल्याण' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना को मजबूत करना है।
यह जानकारी रविवार को एक प्रेसवार्ता मे आयोजन समिति की के पदाधिकारी मुकेश जौहरी, सौरभ गौस्वामी, राकेश सिरोही, नूतन पटवाल,मनोज रावत,रंजना बघेल, रेनू ममगईन,सुप्रीत गुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि
भजन क्लबिंग' का प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की सहायता करना है।
उन्होंने बताया कि
समाज के ऐसे बच्चे जो आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा और विकास के बेहतर अवसरों से वंचित रह जाते हैं, उनके सहयोग के लिए इस आयोजन को सेवा के एक माध्यम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि
इसके साथ ही यह आयोजन युवाओं को अपनी भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली धरोहर से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आयोजकों का मानना है कि आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना आज की आवश्यकता है। भजन, संगीत और आध्यात्मिक वातावरण के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
बनारस के प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक राय एवं टीम देंगे प्रस्तुति
उन्होंने बताया कि
कार्यक्रम में बनारस के प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक राय एवं उनकी टीम द्वारा विशेष भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। भक्ति संगीत और भारतीय संस्कृति से जुड़े इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संस्कृति प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम में लगभग 1000 से 1200 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
गाजियाबाद-एनसीआर में अपनी तरह का यह एक विशेष आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक जागरण, युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और जरूरतमंद बच्चों की सहायता जैसे सामाजिक उद्देश्यों को एक साथ जोड़ा गया है।
कार्यक्रम में अनुसार निम्न गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है
पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरि जी श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गाजियाबाद,आध्यात्मिक गुरु एवं परम संत आचार्य डॉ. पवन दिव्य गुरुजी अध्यक्षीय संरक्षक; पर्यावरण, वन एवं जल आवास, फिल्म, पुरस्कार आदि से जुड़े सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र के व्यक्तित्व ददन सगम होगी।
सुनील कुमार शर्मा भारतीय जनता पार्टी, विधायक, साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश, संजीव शर्मा- विधायक, गाजियाबाद, शहर,कैप्टन विकास गुप्ता - अध्यक्ष सर्वोदय सेवा -अध्यक्ष मुख्र्भेदय, सेवा फाउंडेशन परिषद एवं पूर्व सांसद एवं मंत्री सेना, उत्तर प्रदेश सचिदानंद पोखरियाल पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार तथा भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह,गौस्वामी, उपस्थित होगें।
आयोजकों ने बताया कि इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम को और गरिमामय बनाएगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिलेगा।
मुकेश जौहरी ने बताया कि यह पहला गाजियाबाद-एनसीआर में संस्कृति और सेवा का अनूठा प्रयास हैं। SKK Foundation का कहना है कि 'भजन क्लबिंग' केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों की सहायता करने का एक सामूहिक अभियान है।
औयोजकों के अनुसार गाजियाबाद-एनसीआर में अपनी तरह का यह पहला ऐसा प्रयास है, जिसमें भक्ति, संस्कृति, युवा जागरण और सामाजिक सेवा को एक साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
आमजन से सहभागिता की अपील
SKK Foundation ने गाजियाबाद-एनसीआर के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, संस्कृति प्रेमियों एवं समाजसेवियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि भारत की संस्कृति और संस्कार केवल हमारी विरासत नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की पहचान भी हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस विरासत को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संस्था ने लोगों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर न केवल भारतीय संस्कृति एवं भक्ति संगीत का आनंद लें, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता के इस सामाजिक प्रयास में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि SKK Foundation का संदेश है-आइए, भजन की मधुर धुनों में डूबें, अपनी संस्कृति से जुड़ें और सेवा के इस अभियान को मिलकर सफल बनाएं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें