आज गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले देश भर के लाखों भक्तों के लिए सावन का पहला सोमवार यादगार बन गया
श्रद्धालु बोले, शानदार व्यवस्था के चलते इतनी भीड के बावजूद किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी नहीं हुई
सभी ने शानदार व्यवस्था के लिए मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आभार जताया
महाराजश्री ने शानदार व्यवस्था का श्रेय मुख्यमंत्री, प्रदेश मंत्री, शहर विधायक, डीएम, पुलिस आयुक्त, महापौर व नगरायुक्त समेत सभी दूधेश्वर भक्तों को दिया
गाजियाबादः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक भव्य ढंग से किया गया। जलाभिषेक के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु पधारे, इसके बावजूद किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि इतनी भीड के बावजूद जलाभिषेक करने में बहुत आनंद आया तो यह भगवान दूधेश्वरकी कृपा व मंदिर में की गई शानदार व्यवस्थाओं के चलते ही संभव हो पाया। सावन के पहले सोमवार को आम से लेकर खास तक भगवान दूधेश्वर के दरबार पहुंचे और भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। विधायक संजीव शर्मा, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, सुदर्शन न्यूज चैनल के चेयरमैन व एडिटर.इन.चीफ सुरेश के चव्हान, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी व भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक कर मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन भगवान दूधेश्वर अपने भक्तों पर अपनी कृपा की वर्षा उसी प्रकार करते हैं, जिस प्रकार सावन में बादल वर्षा करके कृपा करते हैं। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा और देश भर से आए श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के जलाभिषेक किया, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी आभारी हैं कि उनके नेतृत्व में इतनी शानदार व्यवस्था हुई।
एस आर सुथार मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्रृंगार सेवा समिति के सदस्यों ने भगवान का सुबह व सांय भव्य श्रृंगार कर सावन के सोमवार को यादगार बना दिया। देवी मंदिर दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरि ने धूप व दीप आरती से भक्तों में जोश भर दिया। रात्रि 2 बजे मोहित व उनकी टीम भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार किया। रात्रि 3.30 बजे प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज धूप आरती व दीप आरती कर भक्तों में जोशभर दिया। संध्याकाल में महंत महाराज धूप आरती व दीप आरती करेंगे। श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल व उनके साथियों द्वारा भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। आचार्य अमित कुमार शर्मा, नित्यानंद आचार्य, आचार्य तोयराज उपाध्याय, रोहित त्रिपाठी सामवेदी, अजय दधीच, शंकर झा, व मंदिर के 500 स्वयंसेवकों ने भी पूर्ण सहयोग दिया, जिससे सावन का पहला सोमवार इतना भव्य बना और इसके लिए महाराजश्री ने उन्हें बधाई दी।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें