संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सभी के साथ मिलकर कार्य की गति जारी रहेगी--डा. अतुल जैन
गाजियाबाद । इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज आगरा यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग कौशांबी स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें डॉ.अतुल कुमार जैन को इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज अलुमनी एसोसिएशन का पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए । यह निर्णय साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुई बैठक में लिया गया।
डा अतुल जैन ने बताया कि संगठन के उद्देश्यों पूर्व में किए गए कार्य इत्यादि के बारे में सभी को अवगत कराया, सचिव अशोक शर्मा द्वारा सभी के स्वागत के उपरांत बैठक प्रारंभ हुई जिसमें एजेंडा बिंदुओं के अनुसार पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया जिसका अनुमोदन हुआ, संस्था का वित्तीय वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसको भी सभी उपस्थित द्वारा अनुमोदित किया गया, संस्था के कार्यों को और गति देने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने हेतु एक वेबसाइट और पोर्टल बनाने पर भी सहमति बनी,संस्थान के वर्तमान और पूर्व छात्रों की ट्रेनिंग प्लेसमेंट, व्यक्तित्व विकास इत्यादि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा करके योजना बनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु समितियां को भी बनाने पर जोर दिया गया, सदस्यता बढ़ाने और वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ करने के विषय में भी विचार विमर्श किया गया। काफी वरिष्ठ पूर्व छात्र विष्णु भारद्वाज ने मेधावी छात्र कल्याण हेतु ₹1 लाख सहयोग राशि की घोषणा की। सत्येंद्र नाथ सिसोदिया एवं विनीत द्विवेदी ने भी वित्तीय सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के पदाधिकारीयों के निर्वाचन हेतु अध्यक्ष डा. अतुल कुमार जैन ने अपनी पूर्ण प्रबंध समिति के साथ साधारण सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को आह्वान करते हुए अपना स्थान रिक्त कर दिया । उसके उपरांत नरेंद्र पाल सिंह राणा द्वारा संस्था के अध्यक्ष पद हेतु नाम देने हेतु आमंत्रित किया,सदन में उपस्थित सदस्यों की ओर से डा.अतुल कुमार जैन का नाम प्रस्तुत किया गया तथा
विनय त्रिवेदी ने प्रस्ताव रखा कि यह प्रबंध समिति पूर्व में संतोषजनक कार्य कर रही है और आगे और बहुत कुछ करना है इसलिए डॉ.अतुल जैन की अध्यक्षता में इस समिति को ही हमें नवीनीकरण करते हुए निर्वाचित कर देना चाहिए, सभी ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को पारित किया। वीएस शुक्ला और अंशु मेहरा को भी संगठन को और सशक्त बनाने हेतु कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।
साधारण सभा में संस्था के सदस्य विष्णु भारद्वाज, नरेंद्र पाल सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, अतुल कुमार जैन, सत्येंद्र नाथ सिंह सिसोदिया,अशोक शर्मा, विनय त्रिवेदी, अंशु मेहरा, चमन जग्गी, विभा रस्तोगी,अनुराग गंगवार, प्रभात कुमार अग्रवाल, प्रशांत कुमार भारद्वाज,आरबी वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, राजीव एंडले,संजय भटनागर, विंग कमांडर जगमाल सिंह यादव, प्रमेश तिवारी,यतेंद्र जैन इत्यादि के अतिरिक्त अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
साधारण सभा के उपरांत सांस्कृतिक और कार्यक्रम प् देकर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।
अंत में डॉ.अतुल कुमार जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी को भोजन पर आमंत्रित करते हुए सभा को विसर्जित किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें