गुरुवार, 20 अगस्त 2026

मधुबन-बापूधाम योजना में 350 आवासीय भूखण्डों की ई-लॉटरी सम्पन्न, उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में आमजन के ‘अपने घर’ के सपने को मिला नया आधार, सफल आवेदकों के चेहरों पर दिखी खुशी-नंदकिशोर कलाल



 





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना सं0 के अंतर्गत आमजन को अपने आवास का सपना साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुल 350 आवासीय भूखण्डों की ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।

जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि मधुबन बापू धाम योजना के अंतर्गत 19 अगस्त 2026 को टाइप-A, B, C एवं D के 109 भूखण्डों तथा आज 20 अगस्त 2026 को टाइप-E, F, G एवं H के 241 भूखण्डों की ई-लॉटरी सम्पन्न हुई। इस प्रकार दो दिवसीय प्रक्रिया में 40 वर्गमीटर से 200 वर्गमीटर तक के कुल 350 आवासीय भूखण्डों का आवंटन किया गया।

यह ई-लॉटरी केवल भूखण्डों के आवंटन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए अपने आशियाने की ओर बढ़ता हुआ महत्वपूर्ण कदम है, जो लंबे समय से अपने घर के सपने को साकार करने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें