गाजियाबाद । लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने स्थानीय लेखा फार्म हाउस में महिलाओं के साथ धूमधाम से हरियाली तीज का पावन त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झूलों और लोक गीतों के बीच महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रीमती रंजीता धामा ने सभी को तीज की बधाई दी और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया तथा हमेशा सभी त्यौहारों को इसी तरह मिल-जुलकर मनाने की अपील भी लोनी की जनता से की जिससे समाज मे प्यार व आपसी सहयोग की भावना प्रबल होती रहे ।
लेखा फार्म हाउस मे रंजीता धामा के दूारा आयोजित हरियाली तीज के कार्यक्रम मे लोनी की हजारों की संख्या मे मातृशक्ति ने भाग लिया जो कि लोनी की विभिन्न कालोनियों से समूह के रूप मे कार्यक्रम में पंहुची ।
कार्यक्रम मे महिलाओं के लिये झूलों की व्यवस्था की गयी थी जिसमे लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी महिलाओं के साथ मे झूले का आनन्द लिया तथा छोटे बच्चों के लिये मिकी-माउस के झूलों की व्यवस्था भी की गयी थी ।
रंजीता धामा ने कार्यक्रम मे आयी सभी माताओं बहनों का स्वागत करते हुये सभी को हरियाली तीज के पर्व की बधाई दी तथा महिलाओं के बीच पंहुचकर सभी से व्यक्तिगत रूप से भेंट की ।
कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिये पारंपरिक गीतों के साथ ही सेल्फी पाइंट भी बनाये गये जिनमें महिलाएं सेल्फी लेती नजर आयी तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजकों दूारा आयोजित किये गये ।
कार्यक्रम मे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने भी सभी को संबोधित करते हुये कहा कि लोनी की जनता हमारा परिवार है और जब हमारे जीवन मे कोई त्योहार आता है तो हम सभी पूरे परिवार के साथ मिल-जुलकर प्यार से उत्साह व उमंग के साथ त्यौहार मनाते हैं इसलिये हमारे दूारा आज यंहा पर हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है मुझे बेहद खुशी है कि हजारों की संख्या मे यंहा पर मेरी मातायें बहने व बेटियां हमारे बुलाने पर आयी हैं तथा हम सभी एक मंच पर एकत्रित होकर आज ये त्यौहार मना रहे हैं तथा पूर्व मे भी जिस प्रकार से लोनी की मातृशक्ति का आशीर्वाद हमे मिलता रहा है आगे भी हमे आप लोगों का आशीर्वाद मिलता रहे ऐसी भावना रखता हूं ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें