मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ. अतुल कुमार जैन ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले बहुत ही कर्मठ जुझारू मिलनसार और भारतीय जनता पार्टी के लिए पूर्ण समर्पित नवाब सिंह नागर को उनके आवास पर पहुंच कर पुष्प गुच्छ भेंट करके बधाई और शुभकामनाएं दी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उनके कार्यकाल में पार्टी उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जन सेवा के कार्यों को करते हुए उद्देश्यों की पूर्ति में पूर्ण रूप से सफल होगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवाब सिंह नगर अपने इस नए दायित्व में एक बेहतरीन भूमिका निभाकर पार्टी को नई ऊंचाई पर लेकर जाएं। इस अवसर पर दिनेश जैन भी साथ रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें