सोमवार, 10 अगस्त 2026

पार्षदों तथा निगम अधिकारियों ने मिलकर कावड़ यात्रियों पर की फूलों की वर्षा,महापौर, नगर आयुक्त तथा पार्षदों ने हर हर महादेव के लगाये जयकारे, कांवड़ियों का किया अभिनंदन

 







मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा कांवड़ यात्रियों का स्वागत और अभिनंदन करने के लिए पुष्प वर्षा कार्यक्रम का आयोजन किया महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, पार्षदों तथा निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कावड़ यात्रियों श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए।

महापौर द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम जहां शहर में व्यवस्थाओंको संभाले हुए हैं वहीं सभी पार्षद तथा अधिकारी मिलकर कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत भी कर रहे हैं जो की प्रशंसनीय है स्वच्छ और श्रद्धा भाव से कावड़ यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि कावड़ श्रद्धालुओं की यात्रा निर्विघ्न संपन्न और सफल हो विशेष रूप से टीम लगी हुई है गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 2 दिन पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया जिसमें आज अंतिम दिन सभी पार्षदों तथा निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भव्य रूप से आ रही कावड़ यात्रा पर पुष्प बरसाए उनका स्वागत किया गया गाजियाबाद आगमन पर अभिनंदन करते हुए उत्साहवर्धन किया गया ।

पुष्प वर्षा का आयोजन गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है इसी क्रम में इस बार 2 दिन पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सभी पार्षदों तथा निगम अधिकारियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं तथा कावड़ यात्रियों पर पुष्प बरसाए मौके पर शहर विधायक संजीव शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें