हाजी खलील के आतंक पर फिर महापौर का हमला
कैला गाँव के खसरा न 92 व इस्लाम नगर ट्यूबेल कंपाउंड पर भी हाजी खलील का कब्जा
09.07.2026 को किया गया था नगर निगम का नोटिस चस्पा
कैला भट्टा में महापौर ने खुद खड़े होकर कराई कार्यवाही
मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । महापौर सुनीता दयाल लगातार भूमाफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य कर रही हैं महापौर बनते ही कैला भट्टा में भूमि खाली कराने का कार्य किया और उसी पूर्व पार्षद हाजी खलील के द्वारा कैला भट्टा खसरा न 92 में दुकान व नए बस स्टैंड के पीछे नगर निगम के ट्यूबेल परिसर में डेरी संचालन की शिकायत मिली जिसको लेकर महापौर ने अपने अधिकारों से भी वार्ता की और अधिकारियों ने महापौर के निर्देश का पालन करते हुए भूमि नगर निगम की बताते हुए नोटिस चस्पा की कार्यवाही भी की जिसमे स्पष्ट लिखा है कि भूमि नगर निगम की है यह अवैध कब्जा स्वम् हटा लें अन्यथा नगर निगम की कोई जिम्मेदारी नही होगी। उसके उपरांत किसी ने भी पुख्ता कागजात नही दिखाए जबकि वर्ष 2011 में भी अखबारों में हाजी खलील के अवैध कब्जे के विषय मे खबर छपी थी लेकिन उस समय कोई कार्यवाही नही हुई।
हाल ही में महापौर को पता चला कि हाजी खलील यह दुकानों को बेचना चाहता है तो महापौर नगर निगम की संपत्ति की टीम व पुलिस बल के साथ कैला पहुँच गयी और अधिकांश दुकानों को मोके खाली कराकर अपना ताला लगवाया और ऐसे ही इस्लाम नगर ट्यूबेल की भूमि पर चल रही डेरी पर भी ताला लगाने की कार्य को स्वम् खड़े होकर कराया। महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि कैला भट्टा में हाजी खलील व फारुख चौधरी की सबसे ज्यादा शिकायत मिलती है भूमि कब्जो के मामले में और जिसमे सभी दस्तावेजो में हाजी खलील का नाम भी पाया जाता है और पूर्व में नगर निगम द्वारा FIR भी की गई थी और यह दो स्थानों पर भी इसका कब्जा है जिसको लेकर आज कार्यवाही की गई है और इस बार हाजी खलील व उसके साथियों को भूमाफियाओं के जुर्म में जेल भेजने की कार्यवाही भी की जाएगी साथ ही इस विषय मे मा.मुख्यमंत्री जी से भी वार्ता की जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें