गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित महान क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को समर्पित 19वें प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह के पहले दिन गाजियाबाद के 30 स्कूलों के 486 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं नवीं, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही हैं।
पहले दिन वाद-विवाद स्पर्धा में 75, मेहंदी स्पर्धा में 171, रंगोली स्पर्धा में 161, एकल गान स्पर्धा में 27 एवं समूह गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के नौ समूहों के 63 बच्चों ने भाग लिया। सुबह से ही बच्चों का मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मेला लगना शुरू हो गया था। देर शाम तीन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। ’एआई हमारे पेशों और रोजमर्रा की जिन्दगी के लिए खतरा है’ वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था। 75 बच्चों ने इसके पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क देकर अपनी बात को साबित करने का प्रयास किया। इसमें राॅकवेल काॅन्वेन्ट स्कूल के छात्र आयुष्मान सिंह पहले, रामकिशन इंस्टीट्यूट की छात्रा सान्वी मौर्य दूसरे एवं महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशिका चेयरमैन अवार्ड के लिए चुनी गई। मेंहदी प्रतियोगिता में सुशीला गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्रा खुशनुमा प्रथम, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर के चिराग द्वितीय एवं नगर निगम बालिका इंटर काॅलेज साहिबाबाद शाखा की छात्रा खुशबू तुतीय रहीं। सुशीला गर्ल्स इंटर काॅलेज राजेन्द्र नगर की छात्रा आशी और रामकिशन इंस्टीट्यूट की कुलसुल को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया। रंगोली प्रतियोगिता में पीएनएन स्कूल की दीशु पहले, ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अदिति दूसरे और सुशीला गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्रा तनिषा तीसरे स्थान पर रहे। सुशीला गल्र्स इंटर काॅलेज की श्वेता और स्प्रिंग डेल्स स्कूल की छात्रा खुशी को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि निबन्ध, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, एकल नृत्य, समूह नृत्य और एकल व समूह गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 अगस्त की सुबह नौ बजे से होगा। सभी विजेताओं को मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया पुरस्कार वितरित करेंगे। पुरस्कार में नकद राशि, ट्राॅफी और सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें