मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। रोज बेल पब्लिक स्कूल, विजय नगर में छात्र-छात्राओं के बीच ध्वजारोहण सामग्री वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज एवं संबंधित पट्टियाँ वितरित कीं और उन्हें देशप्रेम व राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, अजय चोपड़ा
सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर और मैनेजर सरदार जोगिंदर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्वों के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए इस पहल की सराहना की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें